Published On : Sat, Jul 18th, 2020

भाजपा के पूर्व विधायक सुधाकर देशमुख के खिलाफ मामला किया दर्ज

Advertisement

नागपुर- शासकीय राजमुद्रा और महाराष्ट्र विधानसभा का फोटोवाला लेटर पैड का उपयोग विधायक न रहते हुए भी करने के कारण भाजपा के पूर्व विधायक सुधाकर देशमुख के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज करनेवाले राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के नागपुर शहर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी है.

जानकारी के अनुसार तिवारी को सोशल मीडिया के द्वारा पता चला की पश्चिम नागपुर के पूर्व विधायक सुधाकर देशमुख ने विधायक नहीं रहने के बावजूद भी विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शासकीय राजमुद्रा और विधानसभा के चित्र का लेटरपैड का उपयोग कर पत्र लिखा और उसपर दस्तखत भी किये.

उन्होंने ऐसा करके इसका गैर लाभ लिया है. ऐसा तिवारी ने अपनी शिकायत में लिखा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.