Published On : Fri, Apr 6th, 2018

जाना था मुंबई पहुँच गई गुजरात, नागपुर से छूटी बीजेपी स्पेशल ट्रेन

Advertisement

नागपुर: स्थापना दिवस समारोह में नागपुर शहर से मुंबई कार्यकर्ताओं को लेकर निकली ट्रेन शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक मुंबई नहीं पहुँची थी। ट्रेन लेट होने की वजह से लगभग 2 हजार कार्यकर्ता बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में समय पर नहीं पहुँच पायेंगे। गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजकर 24 मिनट पर नागपुर के अजनी स्टेशन से छूटी यह विशेष ट्रेन भुसावल के बाद गुजरात रूट पर डायवर्ट कर दी गई।

मुंबई ट्रेक के व्यस्त होने के चलते ट्रेन को वडसाल,सूरत होते हुए मुंबई लाया गया। दोपहर एक बजे ट्रेन बाहरी मुंबई के मलाड स्टेशन पर थी। ट्रेन को मुंबई पहुँचने में हुई दुरी का ठीकरा बीजेपी ने रेल विभाग पर फोड़ा है। अजनी से छूटी ट्रेन के समन्वयक विधायक डॉ मिलिंद माने ने ट्रेन से फ़ोन पर बात करते हुए नागपुर टुडे को बताया की रेल विभाग की गलतियों के चलते हजारो कार्यकर्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले पूर्व नियोजित समय से पहले बुक ट्रेन को छोड़ा गया। बाद में ट्रेन को गुजरात रूट से मुंबई लाने का फैसला किया गया। शुकवार को देश भर में मुंबई जाने वाली कई ट्रेन लेट हुई। नागपुर से नियमित मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस भी दो घंटा लेट मुंबई पहुँची।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

माने ने बताया की इस देरी के चलते ट्रेन में उनके साथ जा रहे कार्यकर्ता समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुँच पायेगे। लेकिन संभावना है की कार्यक्रम होने तक वो कार्यक्रम स्थल तक पहुँच जाए। बांद्रा स्टेशन से कार्यकर्ताओं को बीकेवी मैदान ले जाने के लिए बेस्ट की बसों का इंतज़ाम किया गया है।
मुंबई में आयोजित सम्मेलन के लिए राज्य भर में पार्टी द्वारा 26 विशेष ट्रेनों को बुक कराया गया था। जिस वजह से मुंबई रूट अतिव्यस्त हो गया। राज्य भर से मुंबई पहुँचने वाली कई ट्रेनों के भी कार्यक्रम शुरू होने के बाद ही मुंबई पहुँचने की जानकारी सामने आयी है। सिर्फ ट्रेन की नहीं नागपुर से निकली बस भी देरी से पहुँची है। नागसेवक दयाशंकर तिवारी के साथ गए कार्यकर्ताओं की बस भी खबर लिखे जाने तक मुंबई के ट्रैफिक में फंसी थी।

Advertisement
Advertisement
नागपुर में अवैध साहुकारी का खेल बेनकाब,

नागपुर में अवैध साहुकारी का खेल बेनकाब,

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 6 JULY 2026 #newsupdate #latestnews  #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 6 JULY 2026 #newsupdate...

मिसिंग लिंक की बदहाली पर तीखा हमला #maharashtranews #newsupdate #politicsnews #latestnews

मिसिंग लिंक की बदहाली पर तीखा हमला #maharashtranews #newsupdate #politicsnews #latestnews

आमगांव में घरों में घुसा बारिश का पानी #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

आमगांव में घरों में घुसा बारिश का पानी #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

सीबीजी गैस पर वाहन चालकों का विरोध #maharashtranews #andolan #cnggas #wardhanews #newsupdate

सीबीजी गैस पर वाहन चालकों का विरोध #maharashtranews #andolan #cnggas #wardhanews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges