Published On : Sat, May 9th, 2015

धामणगांव रेलवे : मंगरुल द.,पेठरघुनाथपुर में सेना-भाजपा

Advertisement

BJP-Sena
धामणगांव रेलवे (अमरावती)। मंगरुल दस्तगीर व पेठरघुनाथपुर ग्रापं पर भाजपा-सेना युती ने सत्ता काबिज करते हुए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है. शुक्रवार को हुए सरपंच व उपसरपंच के चुनाव में मंगरुल दस्तगीर के सरपंंच पद पर अर्चना दिलीप भोंगे तो उपसरपंच पद पर श्रीकृष्म दादाराव मारोडकर ने जीत दर्ज करवाई है. 15 सदस्यीय इस ग्रापं में सरपंच और उपसरपंच के हिस्से में 9-9 मत आए. इस समय चुनाव अधिकारी की भूमिका नायाब तहसीलदार कापसीकर ने निभाई.

इसी तरह पेठरघुनाथपुर में  शिवसेना के विजय नाना राउत का  सरपंच पद हेतु निर्विरोध चयन हुआ. उपसरपंच पद भी चंदा विजय ठाकरे की निर्विरोध चयन किया गया. यह चुनाव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नामदेवराव बन्सोड़, कृष्णा मारोडक़र, मंगेश मारोडक़र, महदेव नेवारे, युवा सेना के उमेश भुजाने विजय ठाकरे तय्यब पठाण शेख बशीर, शेख मुस्ताक ने नेतृत्व में हुए.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Apr 22 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above