Published On : Wed, Jul 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

भाजपा-शिंदे गुट ने आपस में विभागों का बंटवारा किया ?

Advertisement

– सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को होने वाली फैसले के बाद कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगने की संभावना

नागपुर – महाविकास आघाड़ी सरकार गिरने के बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तभी से यह अफवाह उड़ी है कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि वह उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द ही विभागों के आवंटन की घोषणा करेंगे. सूत्रों ने बताया कि दोनों गुटों के मध्य महत्वपूर्ण विभागों को आवंटित किया गया है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे के गुट में शहरी विकास, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) होगा। यह भी समझा जा रहा है कि भाजपा के कोटे में आवास, वित्त और राजस्व विभाग होगा। सूत्र के मुताबिक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग को अपने पास रखेंगे.

महाराष्ट्र कैबिनेट में अपना-अपना वजूद कायम रखने के लिए उठापठक शुरू है, इसके साथ ही मंत्रिमंडल में सभी गुट पक्ष को स्थान मिले,इस मुद्दे को लेकर भी बड़ी चर्चा हो रही है। भाजपा को मिलने वाले वित्त और राजस्व को कैबिनेट स्तर के मंत्रियों को दिए जाने की संभावना है. सूत्रों ने यह भी कहा कि भाजपा को 27 मंत्री पद मिलेंगे जबकि शिंदे गुट (एकनाथ शिंदे) को 14 मंत्री पद मिलेंगे।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री के साथ मंत्री पदों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वह कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को विश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद कहा था कि मुझे और फडणवीस को कैबिनेट आवंटन पर चर्चा करने में कुछ समय लगेगा।

सूत्रों ने बताया कि अब कैबिनेट का विस्तार पर चिंतन-मंथन शुरू हो चुकी है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को होने वाली फैसले के बाद कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगने की संभावना है।इस मंत्रिमंडल में नागपुर जिले से चंद्रशेखर बावनकुले सह प्रवीण दटके को स्थान दिए जाने पर भी विचार चल रहा हैं.

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges