Published On : Mon, Mar 25th, 2019

नामांकन रैली: नागपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी व रामटेक से शिवसेना उम्मीदवार कृपाल

Advertisement

नागपुर. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज शक्ति प्रदर्शन के साथ नागपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। उम्मीदवार 28 तक नाम वापस ले सकेंगे।

नागपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी व रामटेक से शिवसेना उम्मीदवार कृपाल तुमाने नामांकन से पहले एक साथ रैली निकला| रैली मे CM देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद है | रैली में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल है ।

Advertisement

गडकरी जीरो माईल स्थित गोवारी स्मारक पर पुष्प अर्पण कर रैली की शुरुआत किए । इसके बाद संविधान चौक पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण । उसके बाद नामांकन रैली जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हो गई |

रैली में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री प्रवीण पटेल, राज्यसभा सदस्य डॉ विकासम्हात्मे, पूर्व सांसद दत्ता मेघे, अजय संचेती, गिरीश व्यास, कृष्णा कोपर्ड़े, मेधा कहले, सुधाकर देशमुख सहित अन्य विधायक व मनपा के नेता शामिल होंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.