Published On : Sat, Sep 23rd, 2017

बीजेपी सांसद नाना पटोले ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आपराधिक मुक़दमा दर्ज करने की उठाई माँग

Advertisement

Nana Patole
नागपुर: अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ बिगुल फूँक चुके सांसद नाना पटोले ने राज्य सरकार के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज कराने की माँग की है। शनिवार को नागपुर में मच्छीमार शेतकरी सेल की बैठक में भंडारा-गोंदिया से सांसद ने अपनी ही सरकार पर मछली पकड़ने का काम करने वाले किसानों पर अन्याय करने का आरोप लगाया।

नाना पटोले के मुताबिक सरकार तालाबों में पीढ़ियों से मछली पकड़ने का काम करने वाले किसानो के साथ अन्याय कर रही है। एक तरफ स्किल इंडिया के माध्यम से रोज़गार उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है दूसरी परंपरागत व्यवसाय में लगे लोगो को बर्बाद करने का षड्यंत्र कर रही है। तालाब में मत्स्यव्यवसाय को लेकर राज्य सरकार द्वारा निकाले गए जीआर की भी उन्होंने जमकर आलोचना की। पटोले का कहना है की तालाबों में मछली पकड़ने की इजाज़त देते वक्त सरकार वार्षिक तौर पर किराया वसूलती है लेकिन हकीकत में नागपुर जिले के तालाबों में दो महीने से ज्यादा पानी नहीं रहता। इस जीआर को जारी कर किसान मछली पकड़ने के व्यवसाय में लगे किसानो के साथ अन्याय है इसलिए सरकार के खिलाफ आपराधिक मुक़दमा दर्ज होना चाहिए। गौरतलब हो की पटोले बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मछली पकड़ने वाले लोगो की समस्याओं पर चर्चा भी कर चुके है।

अपनी ही सरकार पर लगातार हमला बोल रहे सांसद नाना पटोले ने यह भी साफ़ किया की उन्हें पद का कोई लोभ नहीं है वह जनता के लिए काम करते है। देश की राजधानी में रहने वाले सांसदों का उदहारण देते हुए उन्होंने कहाँ की संपत्ति अर्जित करने के लिए लोग सांसद बनते है। सांसदों के पास इतनी संपत्ति है की उनकी सात पीढ़िया गुजारा कर सकती है लेकिन वह सिर्फ जनसेवा कर रहे है। सनद रहे हालही में यवतमाल जिले के टिटवी गाँव के किसान प्रकाश मनगांवकर के परिजनों से मुलाकात कर नाना पटोले सरकार पर निशाना साध चुके है। इस घटना के बाद मृतक किसान के परिजनों ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज करने की माँग कर चुका है।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime #blackmailing

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs #newsupdate

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover #newsupdate

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges