Published On : Sat, Nov 4th, 2017

बीजेपी सांसद ने भगत सिंह से कर दी कन्हैया कुमार की तुलना, भड़के भाजपाई तो भाषण बीच में ही छोड़ भागे

Advertisement

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी सांसद भोला सिंह एक बार फिर विवादों में घिऱ गए हैँ। शुक्रवार को बेगुसराय में आयोजित बीजेपी के नेता कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में कई भाजपा नेता शरीक हुए थे।

इस कार्यक्रम में सांसद भोला सिंह भी पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए भोला सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके कारण बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भड़क गए। दैनिक भास्कर के अनुसार दिनकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भोला सिंह ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह के साथ कर दी जिसके बाद सभा में हंगामा हो गया। कई नेताओं ने भोला सिंह के इस बयान का कड़़ा विरोध किया और वे सभा का बहिष्कार करते हुए वहां से निकल गए।

बता दें कि भोला सिंह ने कहा कि भगत सिंह को भी उस समय की सरकार देशद्रोही मानती थी जैसे की आज की सरकार कन्हैया को मानती है। जिस तरह भगत सिंह को कोई भी देशद्रोही नहीं मानता, उसी तरह भोला सिंह भी कन्हैया को देशद्रोही नहीं मानते हैं। इसके बाद भोला सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी और केंद्र को लगता है कि कन्हैया देशद्रोही है तो उन्हें इस बात को सबके सामने साबित करना चाहिए।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार ने भोला सिंह द्वारा कन्हैया की तुलना भगत सिंह से किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि अगर इस प्रकार की बयानबाजी करनी है तो बाहर जाकर करिेए क्योंकि इस प्रकार की बातें करना पार्टी सिद्धांतों के खिलाफ है।

Advertisement
Advertisement
नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime  #CCTV #LatestNews #newsupdate

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...

अजमेर गया परिवार, पीछे से 17 लाख की चोरी! #NagpurNews #Theft #CCTV #CrimeNews #GoldTheft #newsupdate

अजमेर गया परिवार, पीछे से 17 लाख की चोरी! #NagpurNews #Theft #CCTV...

बारिश में प्रहार का लोटांगन आंदोलन #vidarbhanews #अमरावती  #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

बारिश में प्रहार का लोटांगन आंदोलन #vidarbhanews #अमरावती #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नागपुर में बवाल! #RahulGandhi #Congress #NagpurNews #StudentProtest

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नागपुर में बवाल! #RahulGandhi #Congress #NagpurNews #StudentProtest

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन #vidarbhanews #वर्धा  #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन #vidarbhanews #वर्धा #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती प्रस्ताव खारिज #maharashtranews #नवी मुंबई #newsupdate #maharashtra

सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती प्रस्ताव खारिज #maharashtranews #नवी मुंबई #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges