Published On : Wed, Jun 6th, 2018

योगी के विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- अफसरों से अच्छी तो वेश्याएं हैं

Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायकों के विवादित बयान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने सरकारी अधिकारियों की तुलना वेश्या से कर डाली है। जिसके बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी अधिकारी पैसा लेने के बाद भी काम नहीं करते हैं।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों से अच्छा चरित्र वेश्याओं का होता है, वो पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं, पर ये अधिकारी तो पैसा लेकर भी अपना काम करेंगे नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह बलिया से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह विवादित बयान देते हुए कहा कि आपसे कोई घूस मांगे तो उसे घूंसा दो और तब भी ना माने तो उसे जूता दो।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आवाज रिकॉर्ड करो

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी रआपसे रिश्वत मांगता है तो उसकी आवाज को रिकॉर्ड कर लें और मेरे सामने प्रस्तुत करें। तहसील की तुलना वेश्यालय से करते हुए विधायक ने कहा कि यहां की हालत वेश्यालय से बदतर हो गई है, मैं विधायक रहूं या नहीं रहूं लेकिन तहसील पर रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं रहने दुंगा। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक जन्म चूड़ी पहनकर नहीं बल्कि हथकड़ी पहनकर हुआ है। मैं जनता के हित में किसी भी चीज का त्याग कर सकता हूं।

Advertisement

मैं भंग करुंगा मर्यादा

भाजपा विधायक ने कहा कि अगर अधिकारी और कर्मचारी मर्यादा भंग करेंगे तो मर्यादा भंग होगी। उन्होंने यह चेतावनी भी दे डाली कि अभी तो कार्यकर्ता मर्यादा भंग कर रहे हैं, अगर रिश्वतखोरी नहीं रुकी तो मैं खुद मर्यादा भंग करुंगा। गौरतलब है कि इससे पहले सुरेंद्र सिंह के भतीजे पर सरकारी दफ्तर के भीतर घुसकर कानूनगों से मारपीट का आरोप लगा था, जिसके बाद राजस्व कर्मचारियों ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.