Published On : Mon, Nov 28th, 2016

बीजेपी विधायक खोपडे. के दोनों बेटों ने किया सर्मपण

Advertisement

7-cloud-baar-murder-1नागपुर: क्लाउड सेवन बार प्रकरण में एक सप्ताह से पुलिस के साथ आंखमिचौली खेल रहे भाजपा विधायक कृष्णा खोपडे. के बेटे अभिलाष और रोहित खोपडे. ने रविवार रात अपने तीन साथियाें के साथ अंबाझरी थाने में पहुंचकर सर्मपण कर दिया.

इसके पूर्व, शनिवार को अंबाझरी पुलिस ने विधायक खोपडे. के सतरंजीपुरा स्थित निवास की तलाशी लेकर बेटे रोहित की खोजबीन की थी. इसके चौबीस घंटे के बाद ही विधायक खोपडे. अपने दोनों बेटों और उनके तीन साथियों के साथ आज रात थाने पहुंच गए. जहां पुलिस ने अभिलाष खोपडे., रोहित खोपडे. और उनके साथी राहुल यादव, गिरीश गिरधर और अक्षय खंडारे को हिरासत में ले लिया.

इसके पूर्व तक अभिलाष खोपडे. का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि रोहित फरार था.

गौरतलब है कि अपने बेटों की इस प्रकरण में लिप्तता के चलते विधायक खोपडे. और पुलिस पर लगातार आरोप लग रहे थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.