Published On : Sat, Sep 27th, 2014

भंडारा : भाजपा विधायक ने पर्चा भरते समय किया जोरदार शक्ति-प्रदर्शन

Advertisement

Bhandara
भंडारा। 
शिवसेना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने शुक्रवार को जोरदार शक्ति-प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया गया. मनसे उम्मीदवार मनोहर खरोले और बसपा उम्मीदवार देवांगना गाढवे ने भी आज भी नामांकन पत्र दाखिल किया.

पहले शास्त्री चौक स्थित साखरकर सभागृह में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लिया गया. उसके बाद एक रैली निकाली गई. रैली शास्त्री चौक, गांधी चौक, पोस्ट आॅफिस चौक होते हुए उपविभागीय कार्यालय पहुंची, जहां भोंडेकर ने अपना पर्चा दाखिल किया. रैली में पवनी और भंडारा तालुका के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

शुक्रवार को भंडारा जिले के कुल तीन निर्वाचन क्षेत्रों से 34 पर्चे दाखिल किए गए. भंडारा निर्वाचन क्षेत्र से 13 उम्मीदवारों ने 21 पर्चे भरे, साकोली में 7 उम्मीदवारों ने 9 और तुमसर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3 प्रत्याशियों ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.