Published On : Mon, Oct 8th, 2018

आशीष देशमुख का इस्तीफ़ा मंजूर

Advertisement

BJP-MLA-Ashish-Deshmukh

नागपुर: काटोल से इस्तीफ़ा देने वाले बीजेपी विधायक आशीष देशमुख का इस्तीफ़ा मंजूर हो गया है। विधानसभा सचिवालय के प्रधान सचिव ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर चुनाव आयोग को भी सूचित कर दिया है। लंबे समय से अपनी ही पार्टी से बगावत करने वाले देशमुख ने हालही में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था। इस्तीफ़ा मंजूर होने के बाद नवरात्रि के समय कांग्रेस में प्रवेश कर सकते है।

वैसे देशमुख कांग्रेस में जाने के लिए लम्बे समय से इच्छुक है। उन्होंने दो अक्टूबर को वर्धा में कांग्रेस के जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का स्वागत कर अपनी मंशा को भी जाहिर कर चुके है। कांग्रेस में उनके प्रवेश को लेकर नागपुर में कुछ नेताओं को आपत्ति की भी खबरें है।

Gold Rate
Sept 16,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बावजूद इसके पार्टी उन्हें अपनाने के लिए तैयार है। कांग्रेस में प्रवेश को लेकर देशमुख मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। 9 अक्टूबर को पितृ मोक्ष अमावश्या है। जिसके बाद 10 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देशमुख दिल्ली में राहुल गाँधी की मौजूदगी में प्रवेश करेंगे। जिसका समय उन्हें मिल चुका है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.