Published On : Thu, Aug 17th, 2017

बीजेपी MLA के आरोप- आईएएस मोपलवार तेलगी स्टाम्प घोटाले का सूत्रधार हैं

Advertisement

मुंबई. विवादित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद हटाए गए एमएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक राधेश्याम मोपलवार पर भाजपा विधायक अनिल गोटे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गोटे ने मोपलवार को तेलगी फर्जी स्टाम्प घोटाले का सूत्रधार बताया है। कहा- मोपलवार की शिकायत के लिए जल्द ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सबूत सौपेंगे।

बुधवार को महानगर के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में गोटे ने कहा, फर्जी स्टाम्प घोटाला मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी के इकबालिया बयान में सात पेज में मोपलवार के कारनामों का उल्लेख है। इस मामले में मोपलवार अग्रिम जमानत पर है। इस मामले में सीबीआई के साथ मेरा पत्र व्यवहार शुरू है। उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय से महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन यह रिपोर्ट दिल्ली नहीं भेजी गई।

क्लिप में मेरी ही आवाज

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पिछले दिनों जारी एक ऑडियो क्लिप में गोटे द्व्रारा मोपलवार को लेकर एक व्यक्ति से पैसों के बारे में बातचीत करने के मामले में गोटे ने कहा कि क्लिप में मेरी ही आवाज है। जिस वक्त यह बातचीत हुई थी मैं विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए नागपुर में था। नंवबर में हुई नोटबंदी के चलते दिसंबर महीने में भी नागपुर में नकदी की बहुत कमी थी। इसलिए भिसे नाम के अपने एक कार्यकर्ता से मैं कुछ कैश लेकर आने की बात कह रहा था।

भाजपा विधायक ने कहा, अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए 32 करोड़ की भरपाई देने वाले व्यक्ति (मोपलवार) से मैं रिश्वत में केवल लाख-दो लाख रुपए मांगता? विधायक गोटे ने कहा कि तीन महीने पहले मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मोपलवार के कारनामों की जानकारी दी तो वे अवाक रह गए थे। इसके बावजूद मोपलवार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इस सवाल पर गोटे ने कहा कि इसका जवाब मुख्यमंत्री ही दे सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद मोपलवार को जांच पूरी होने तक हटाया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.