Published On : Mon, Feb 27th, 2017

मुंबई में भाजपा का ही महापौर – एकनाथ खड़से

Advertisement

Eknath Khadse
नागपुर:
हालही में हुए मुंबई महानगर पालिका चुनाव के बाद मुंबई मनपा में भाजपा का ही महापौर बनने का विश्वाश एकनाथ खड़से ने व्यक्त किया। नागपुर में झोटिंग समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने पहुँचे खड़से ने रविभवन में पत्रकारों ने बात करते हुए यह बात कही। खड़से के मुताबिक हाल ही में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा को जनता का साथ मिला है। नोटबंदी के अलावा कई अन्य मुद्दों पर विरोधी भाजपा को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। लेकिन जनता पर इसका कोई परिणाम नहीं हुआ। मतदान के माध्यम से जनता ने साबित कर दिया की वो भाजपा के साथ है।

स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा राज्य में पहले क्रमांक पर है। मुंबई महानगर पालिका में महापौर पद के लिए शिवसेना को काँग्रेस द्वारा मदद की पेशकश पर खड़से ने कहा कि मुंबई में सिर्फ भाजपा का ही महापौर बनेगा। इन दिनों विरोधी ईवीएम मशीन में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, इस प्रश्न पर खड़से ने चुप्पी साध ली।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above