
नागपुर: हालही में हुए मुंबई महानगर पालिका चुनाव के बाद मुंबई मनपा में भाजपा का ही महापौर बनने का विश्वाश एकनाथ खड़से ने व्यक्त किया। नागपुर में झोटिंग समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने पहुँचे खड़से ने रविभवन में पत्रकारों ने बात करते हुए यह बात कही। खड़से के मुताबिक हाल ही में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा को जनता का साथ मिला है। नोटबंदी के अलावा कई अन्य मुद्दों पर विरोधी भाजपा को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। लेकिन जनता पर इसका कोई परिणाम नहीं हुआ। मतदान के माध्यम से जनता ने साबित कर दिया की वो भाजपा के साथ है।
स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा राज्य में पहले क्रमांक पर है। मुंबई महानगर पालिका में महापौर पद के लिए शिवसेना को काँग्रेस द्वारा मदद की पेशकश पर खड़से ने कहा कि मुंबई में सिर्फ भाजपा का ही महापौर बनेगा। इन दिनों विरोधी ईवीएम मशीन में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, इस प्रश्न पर खड़से ने चुप्पी साध ली।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



