Published On : Mon, Oct 24th, 2016

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Advertisement

bjp-mahila-morcha
नागपुर
: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम नागपुर के तत्वावधान रविवार 23 अक्टूबर को सिध्रुड शिव मंदिर, राम नगर में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।

शिविर का उद्घाटन विधायक सुधाकर देशमुख के हाथों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में माया इवनाते – प्रदेश सचिव भाजपा, संजय बंगाले – उपाध्यक्ष भाजपा नागपुर शहर, संदीप जाधव – महासचिव भाजपा नागपुर शहर, कीर्तिदाँ अजमेरॉ – उपाध्यक्ष एवं संयोजिका कौशल विकास नागपुर शहर, किसन गावंडे – अध्यक्ष भाजपा पश्चिम नागपुर, सतीश वडे एवं अभय दीक्षित – महासचिव भाजपा पश्चिम नागपुर, वर्षा ठाकरे – नगरसेविका एवं ज़ोन सभापति धरम्पेठ ज़ोन, नंदा जिचकार – अध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा नागपुर शहर, संगीता वानखेड़े उपाध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा नागपुर शहर, वंदना शर्मा कोशाध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा नागपुर शहर, जितेंद्र जी डोंगरे सरकारी योजना प्रमुख मुख्यमंत्री वैधकिया सहायता पश्चिम नागपुर, विशाखा जोशी अध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम नागपुर, मनीषा काशिकर संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नागपुर शहर, श्वेता निगम समाजसेविका, विजय कुमार तिडके चेयरमेन अरोमा हर्बल, प्रीतम तिडके डायरेक्टर अरोमा हर्बल उपस्थित थे।

शिविर में ५५४ महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर की आयोजक सुरभि तिडके कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम नागपुर ने डॉ सौ मंगला घिसाड, डॉ अंजलि धाकोंले, डॉ सरोज जोशी का आभार व्यक्त किया।

शिविर को सफल बनाने के लिए सीमा कन्हेरे, अश्विनी डगमवर, सिन्धुताई वघाड़े, शीतल पाटिल, रानी रेडी, रश्मि मझगाओकर, सुनिता नाइक, रश्मि गजभिये ने सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.