Published On : Fri, Jun 1st, 2018

भंडारा-गोंदिया उपचुनाव में मिली हार पर विधायक देशमुख ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा

Advertisement

BJP-MLA-Ashish-Deshmukh
नागपुर: भंडारा- गोंदिया लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मधुकर कुकड़े ने भाजपा के उमेदवार हेमंत पटले को हराया दिया। इस हार पर भाजपा के ही विधायक आशीष देशमुख ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पृथक विदर्भ की मांग पर दिया गया आश्वासन भाजपा ने पूरा नहीं किया. जिसके कारण ही भाजपा की यह हार हुई है. देशमुख के मुताबिक भाजपा ने अपने रुख की वजह से पिछले चुनाव में जीती भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट खो दी। मतदान क्षेत्र में साम- दाम- दंड- भेद का उपयोग करने के बावजूद भाजपा को हार मिली है. इस हार के लिए खुद भाजपा जिम्मेदार है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पार्टी को पहले चेताया था कि पृथक विदर्भ की माँग पूरी न हुई तो आनेवाले दिनों में विदर्भ में भाजपा को हार का मुँह देखना होगा. उन्होंने बताया कि आनेवाले विधानसभा और लोकसभा चुनावो में पृथक विदर्भ पर दिए गए आश्वासन को पार्टी ने पूरा करना चाहिए नहीं तो 10 लोकसभा और 62 विधानसभा चुनावो में इससे भी बुरी हार का सामना पार्टी को करना होगा.

देशमुख का कहना है दिसंबर 2013 में वे पृथक विदर्भ की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. उनके अनशन के आठवें दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री नितिन गडकरी व तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि केंद्र में अगर भाजपा की सत्ता आयी तो वे पृथक विदर्भ के राज्य का निर्माण करेंगे. आश्वासन देकर उनका अनशन तुड़वाया गया था. उसके बाद 2014 में लोकसभा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में विदर्भ की जनता को भी यही आश्वासन दिया गया था कि सत्ता में आने के बाद विदर्भ राज्य बनाएंगे. विदर्भ की जनता के भरोसे भाजपा सत्ता में भी आयी है. विदर्भ के 62 में 44 सीटे भाजपा ने जीती है. केंद्र व राज्य में भाजपा की सत्ता लाने में विदर्भ के मतदाताओं का बड़ा योगदान है. लेकिन राजनेताओ ने अपने आश्वासन को भुला दिया है. जिसके कारण विदर्भ की जनता गुस्से में है.

देशमुख ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत है. जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पृथक विदर्भ का निर्माण करने में कोई भी परेशानी नहीं है. भले ही शिवसेना विरोध कर रही हो लेकिन राज्य निर्माण का विषय यह केंद्र सरकार के अधीन का विषय है. प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर पहल करते हुए संसद के मॉनसून के अधिवेशन में प्रस्ताव पेश कर स्वतंत्र विदर्भ का निर्माण करना चाहिए. ऐसी मांग विधायक आशीष देशमुख ने की है.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.