Published On : Wed, Jul 5th, 2017

बीजेपी नेता के सेक्स कांड में बस ड्राईवर के साथ तीन अन्य गिरफ़्तार

Advertisement

Sex Video Viral
नागपुर/चंद्रपुर:
 चलती बस में बीजेपी नेता के सेक्स कांड में बस चालक के साथ अन्य तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। 27 जून को नागपुर से नागभीड के सफर के दौरान चलती बस में बीजेपी के जिला महासचिव रविंद्र का युवती के साथ सेक्स करता हुआ विडिओ वायरल हुआ था। विडिओ के सार्वजनिक होने के बाद युवती ने पुलिस में बीजेपी नेता पर नौकरी और शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही फ़रार रविंद्र बावनथडे को 3 जुलाई की रात को गिरफ़्तार किया गया था और 4 तारीख को देर रात बस के चालक सारंगधर रामटेके (30), कंडेक्टर राकेश खोब्रागडे (20), विडिओ बनाने के लिए बस में लगा सीसीटीवी कैमरा शुरू करने वाले मछिन्द्र सहारे(29)और विडिओ को सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले अंकुश रणदिवे(24) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ़्तारी के बाद आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

रविंद्र को मंगलवार को ही अदालत में पेश किया गया था जहाँ से अदालत ने उसे 6 तारीख रख पुलिस रिमांड में भेज दिया है। चलती बस में हुआ सेक्स कांड 27 जून का है। एआरबी ट्रेवेल्स की बस MH 33 1277 नागपुर से नागभीड जा रही थी इसी दौरान आरोपी रविंद्र ने साथ जा रही युवती के साथ सेक्स किया। इस दौरान बस में अन्य यात्री भी मौजूद थे। पुलिस की प्राथमिक जाँच में खुलासा हुआ है कि बस में हो रहे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करने के लिए बस में मौजूद कर्मचारियों ने न सिर्फ साजिश रची बल्कि उसे जानबुझ कर वायरल भी किया। पुलिस ने बस में लगे सीसीटीवी के फ़ुटेज,हार्डडिस्क और आरोपियों के मोबाइल को भी जप्त किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.