Published On : Tue, Jul 4th, 2017

बस में सार्वजनिक तौर पर युवती से सेक्स करते बीजेपी नेता का विडिओ वायरल

Advertisement

Sex Video Viral
गड़चिरोली/नागपुर
: चलती बस में अश्लील हरकत करने वाले भाजपा नेता और शिक्षक के ख़िलाफ़ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रविंद्र बावनथडे गड़चिरोली भारतीय जनता पार्टी का महासचिव है। एक युवती की शिकायत पर रविंद्र पर मामला दर्ज किया गया है जो फ़िलहाल फ़रार है। दरअसल एक विडिओ वायरल हुआ है जिसमें भाजपा नेता चलती बस में एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहा है। विडिओ वायरल होने के बाद युवती ने रविंद्र बावनथडे पर नौकरी और शादी का झांसा देकर बलात्कार किये जाने का दावा किया है। युवती ने चंद्रपुर जिले के नागभीड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

वायरल हुआ विडिओ मुश्किल में भाजपा नेता
जो विडिओ वायरल हुआ है वह 27 जून का है। रविंद्र बावनथडे और युवती इसी दिन नागपुर से नागभीड जाने वाली बस में प्रवास कर रहे थे। जिस समय वह यह हरक़त कर रहा था उस समय बस में अन्य यात्री भी मौजूद थे। रविंद्र ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए यह विडिओ में साफ़ दिखाई दे रहा है। जिस बस में यह घाटनक्रम चल रहा था उसमे सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था जिसमे सारी हरकतें कैद हो गई। विडिओ सार्वजनिक होने के बाद युवती ने मामला दर्ज कराया है। यह विडिओ किसने सार्वजनिक किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कयास लगाए जा रहे है की ट्रैवल्स के किसी कर्मचारी की ही यह करतूत हो सकती है। पुलिस ने एक अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया है। फ़रार रविंद्र की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

अश्लील हरकत करने वाला नेता पूर्व शिक्षक
युवती से अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद 50 वर्षीय रविंद्र बावनथडे गढ़चिरोली जिले की आरमोरी तहसील के अंतर्गत वड़सा में कर्मवीर विद्यालय का पूर्व शिक्षक रह चुका है। वह भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है जिले की कार्यकारणी में उसके पास महासचिव पद की जिम्मेदारी है और वह आरमोरी विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख के तौर पर कार्यरत है। यह विडिओ सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.