गोंदियाः सशक्त राष्ट्र निर्माण हेतु चलाया जा रहा पार्टी सदस्यता अभियान

गोंदिया: भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के हितों वाली, सर्वधर्म को सर्वोपरी मानने वाली तथा सबका साथ-सबका विकास का ध्येय लेकर चलने वाली एक विचारधारा है।
आज विश्व में भाजपा के 30 करोड़ सदस्य है और यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, उक्त आशय के उद्गार राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने व्यक्त करते कहा- ये सदस्यता अभियान राष्ट्रप्रेम को जगाने तथा मजबूत राष्ट्र के निर्माण और एक सशक्त राष्ट्रहित में चलाया जा रहा है।
गोंदिया जिले की प्रत्येक तहसील में 20 हजार सदस्य इस तरह जिले में लगभग डेढ़ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्टी पूरे देश में ऑनलाइन, फोन से मिस्ड कॉल कर एंव शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चला रही है और इसका पहला चरण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जो इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक है, ने 3 दिन पूर्व गोंदिया आकर जिले में सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया है।
आज सोमवार 15 जुलाई के दोपहर जयस्तंभ चौक पर आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम पर मुख्य अतिथी के तौर पर मंत्री परिणय फुके बोल रहे थे। इस अवसर पर पालकमंत्री फुके के हस्ते पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को पर्चियां सौंपी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंतभाऊ पटले ने की। प्रमुख रूप से शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलनका, संगठन मंत्री विरेंद्र अंजनकर, न.प. उपाध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, न.प. सभापति धर्मेश अग्रवाल, न.प. सदस्य भावना कदम, हेमलता पतेह, दिनेश दादरीवाल, संजय कुलकर्णी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज रहांगडाले, नेतराम कटरे, संजय मुरकुटे, नंदु बिसेन, रचनाताई गहाणे, जयंत शुक्ला आदि उपस्थित थे।
रवि आर्य
फाइलिंग के झटकों से इलाके में पड़ीं बड़ी दरारें #maharashtranews #mumbai #newsupdate...
संजय राऊत के अमित शाह पर गंभीर और बड़े आरोप #maharashtranews #delhi...
गटारी की पार्टियों पर येऊर जंगल में लगा ब्रेक #Gatari #GatariParty #GatariSpecial...
सुर्खियों के लिए राऊत गलत बयान देते हैं: भोयर #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews...
हाईवे पार करते ही बाइक को उड़ाया! #HighwayAccident #BikeAccident #CarAccident #RatnagiriAccident
स्कूल में अचानक गिरा स्लैब! 13 छात्र घायल #School #SchoolSafety #StudentsInjured #MaharashtraNews





