नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने जनता पर केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल थोपने का आरोप लगाया है। सोमवार नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहाँ की सोशल मीडिया पर मोदी सरकार के विरोध में एक पोस्ट डालने की वजह से कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई कर दी जाती है। इस बार से जाहिर होता है की बीजेपी देश में अप्रत्यक्ष तौर पर आपातकाल लगा रही है। जबकि सोशल मीडिया पर नोटबंदी,जीएसटी,कर्जमाफ़ी,महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार का विरोध मुखर हो गया है।
भाजपा सत्ता वापसी के मार्ग पर
अशोक चव्हाण के अनुसार भाजपा सत्ता के वापसी के मार्ग पर है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता को हासिल किया है। लेकिन अब जनता को भी समझ आने लगा है की बेहतर सरकार देने का विकल्प कांग्रेस के पास है। गुरुदासपुर में लोकसभा उपचुनाव और नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव के सामने आये नतीजों से समझा जा सकता है की बीजेपी के विरोध देश भर में वातावरण बन रहा है।
भाजपा जोड़तोड़ वाली पार्टी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर जोड़तोड़ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहाँ की मुंबई मनपा में मनसे के नगरसेवकों का शिवसेना में शामिल होना कानून के मुताबिक नहीं था। नारायण राणे भी जोड़तोड़ की राजनीति की वजह से कांग्रेस से अलग हुए। उन्होंने भविष्य में मुंबई शिवसेना में भी पार्टी के टूटने का अंदेशा व्यक्त किया।
नांदेड़ में जीत के बाद पहली बार नागपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत
यवतमाल में एक कर्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अशोक चव्हाण विमान मार्ग से नागपुर पहुँचे। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तरीके सेस्वागत किया गया। उनके समर्थन में नारेबाजी भी हुई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे, विशाल मुत्तेमवार, अभिजीत वंजारी, अतुल लोंढे, मुजीब पठान समेत अन्य पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





