Published On : Mon, Apr 6th, 2020

BJP का स्थापना दिवस आज, PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है. इस दौरान पार्टी के सभी नेता इस दिन की बधाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,” बीजेपी के स्थापना दिवस पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस अवसर पर उन सबको मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा. उनकी वजह से ही बीजेपी को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है.”

हालांकि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनज़र दुख जताया. उन्होंने लिखा,” बीजेपी का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है. मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डाजी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें. एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें.”

उन्होंने आगे कहा, ”जब भी बीजेपी को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया. पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की.”

Advertisement

जेपी नड्डा ने क्या कहा
पार्टी अध्यक्ष ने कहा,” मां भारती को परम वैभव पर स्थापित करने के पुनीत विचार से जन्मी भारतीय जनता पार्टी को अपने परिश्रम से सींच कर विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा करने वाले मनीषियों और करोड़ों समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर नमन एवं शुभकामनाएं.”

अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,” भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से बीजेपी ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है.”

योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए लिखा,” अंत्योदय, एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद व माँ भारती की सेवा को अपना ध्येय बनाकर चलने वाली बीजेपी ने भारतीय राजनीति में शुचिता, सुशासन एवं समानता के सिद्धांतों को स्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को असंख्य शुभकामनाएं.”

नितिन गडकरी

सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.