Published On : Fri, Oct 13th, 2017

भाजपा की नगरसेविका विशाखा मोहोड़ के घर कार की तोड़फोड़

Advertisement

नागपुर : भाजपा की नगरसेविका विशाखा मोहोड़ के प्रांगण में रखी कार का कल गुरुवार देर रात तोड़फोड़ किया गया.आज सुबह उठते ही घटना का पता चलने व मुआयना करने के बाद नगरसेविका ने अजनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

मोहोड प्रभाग ३५ से भाजपा की नगरसेविका हैं.इस प्रभाग के भाजपा नगरसेवक नीलेश कुंभारे के निधन के बाद ११ अक्टूबर को उपचुनाव अंतर्गत मतदान हुआ.कल १२ अक्टूबर को मतगणना हुई,जिसमें पुनः भाजपा उम्मीदवार नगरसेवक चुने गए.

मोहोड ३५ प्रभाग अंतर्गत सुन्दर वन इलाके में रहती हैं.इनका इस परिसर में व्यक्तिगत काफी गहरा प्रभाव हैं.वहीं इनकी किसी से व्यक्तिगत मतभेद तक नहीं हैं.इसलिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सभी से जुडी हैं.

मोहोड ने जानकारी दी कि कल रात १२ बजे वे घर लौटी। उक्त घटना रात १२.३० बजे के बाद ही घटी होंगी। आज सुबह जब कार की कांच फूटी व कार तोड़फोड़ हालात में दिखी तो अजनी थाने में शिकायत दर्ज करवाया।

मोहोड ने जानकारी दी कि यह कृत विरोधक की हो सकती हैं क्योंकि वे चुनाव के दौरान मदद की अपेक्षा कर रहे थे,हमने मना कर दिया इसलिए उक्त घटना को अंजाम दिया गया.

Advertisement

वहीं दूसरी ओर मोहोड समर्थकों के अनुसार उनके इलाके से भाजपा उम्मीदवार को कम मत मिले इसलिए उम्मीदवार के समर्थकों में उक्त घटना घटी.अब जाँच के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.