Published On : Mon, Aug 5th, 2019

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के निर्णय पर शहर में भाजपा ने मनाया जल्लोष

Advertisement

नागपुर: गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का प्रस्ताव पेश किया है. उन्होंने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की है  उन्होंने राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की सिफारिश की. कश्मीर को दो हिस्सों में बांटा गया है. पहले हिस्से में जम्मू-कश्मीर होगा. जहां विधानसभा होगी वहीं दूसरे हिस्से में लद्दाख होगा. जो पूरी तरह से एक केंद्र शासित प्रदेश होगा. इसके अलावा उन्होंने राज्य के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी पेश किया. सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद भाजपा की ओर से शहर के वैरायटी चौक पर जल्लोष मनाया गया. इस समय भाजपा नेता संदीप जोशी, भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, विधायक विकास कुंभारे , शिवानी दानी, वीरेंद्र कुकरेजा, समेत सैकड़ों की तादाद में भाजपा पदाधिकारी, और कार्यकर्ता इसमें मौजूद थे.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.