Published On : Tue, Oct 28th, 2014

कोराडी : भाजपा ने किया दलित हत्याकांड का निषेध

Advertisement

BJP Jahir nishedh
कोराडी (नागपुर)।
भाजपा ने आज अहमदनगर ज़िले में हुए दलित हत्याकांड का ज़ोरदार निषेध कर धरना आंदोलन किया. खापरी (रेलवे) वर्धा रोड पर हुए निषेध आंदोलन भाजपा के युवा नेता सुनील बोरिकार व अमोल मेश्राम के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने कहा कि, अहमदनगर ज़िले में अनेक महार पुरुषों ने जन्म लिया और सामाजिक तथा राजकीय क्षेत्र में अपना योगदान दिया. उनमें अन्ना हज़ारे, कुमार सप्तर्षि, रावसाहेब कसबे भी हैं जिन्होंने अहमदनगर ज़िले की शान बढ़ाई है. ऐसे ज़िले के जवाड़खेड़ के पाथर्डी में दलित हत्याकांड ने पुरे महाराष्ट्र को शर्मशार कर हिला कर रख दिया. इस हृदयविदारक व जघन्य हत्याकाण्ड का हम घोर निंदा करतें हैं. अहमदनगर ज़िले में दलित समाज पर अत्याचार के आरोपियों को पुलिस ने अब तक पाई है, वह दलित परिवार अब भी दहशत के साये में है. गुनहगारों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें रहत दी जाये.

खापरी में हुए इस निषेध धरना आंदोलन की सभा में जि.प. अध्यक्ष निषाताई सावरकर ने भी अपने विचार रखे.अवसर पैर राजेश रंगारी, रूपराव शिंगणे, सुनील बोरिकार, यादवराव फुलझेले, अमोल मेश्राम, टेकचंद सावरकर, भावना मेश्राम, रौशनी शमभरकर, ज्योति फुलझेले, आशा शमभरकर, नानाभाऊ बागडे, नीलेश बुचेन्डे, मनोज चवरे, महेश घोटोले, संजू सलामे, प्रकाश मून, , मिलिंद गडकर, प्रवीण शमभरकर, रज्जन बागडे, मंगेश मोहिते, शशांक मोहुर्ले, कुणाल, मंगेश बोरकर, निशांत कांबले, अभिलाष बोरकर, अमोल पाटिल, निखिल कायरे, यशवंत जुमनके, वैभव मोहले, सुधाकर आम्बेत्कर, नितिन लोखंडे, मनोज मून, हरिदास लोखंडे सहित हज़ारों कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.