Published On : Wed, Jul 25th, 2018

कांग्रेस नहीं, मराठा आंदोलन से बीजेपी-शिवसेना को राजनीतिक फायदा: अशोक चव्हाण

Advertisement

ashok-chavan

मुंबई: महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से शुरू हुए आरक्षण की मांग से जुड़े आंदोलन के हिंसक होने के बाद मराठा क्रांति मोर्चा ने इसे वापस लेने का फैसला किया है। वहीं सीएम देंवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि सरकार मराठा समुदाय से बात करने को तैयार है। आंदोलन को लेकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सीएम के बयान पर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि शिवसेना और बीजेपी इसका राजनीतिक फायदा उठाकर जनता से उनके पक्ष में वोट करने को कह रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी को इस आंदोलन से राजनीतिक फायदा मिलेगा ऐसे आरोप झूठे हैं और इसका सवाल ही नहीं उठता। चव्हाण ने कहा, ‘आंदोलन से हम राजनीतिक लाभ लें, यह सवाल ही नहीं उठता। आप कब तक चर्चाओं के नाम पर लोगों को धोखा देंगे? बीजेपी और शिवसेना लोगों को उनके पक्ष में वोट देने के लिए बोलकर राजनीतिक लाभ ले रहे हैं और आंदोलन इसमें उनकी मदद करेगा।’

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बीच मराठा आरक्षण के मुद्दे पर शिवसेना विधायक हर्षवर्धन जाधव ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा मेल किया है। हर्षवर्धन औरंगाबाद के कन्नाड से विधायक हैं और इस्तीफे की प्रति स्पीकर को सौंपने के लिए मुंबई गए हैं। आंदोलन वापस लेने के बावजूद भी कई जगह जुटी भीड़ अब तक हटाई नहीं जा सकी है। कालमबोली में मुंबई-पुणे हाईवे जाम कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। राज्य भर में कई जगह लाठीचार्ज किया गया।

हिंसक आंदोलन के बीच दो प्रदर्शनकारियों की मौत और राज्य संपत्ति को नुकसान के बाद सरकार ने मराठा समुदाय से बात करना स्वीकार किया है। ठाणे और वसी के बीच ट्रांस हार्बर लाइन पर आंदोलन के चलते रोकी गई ट्रेन सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है साथ ही बाकी व्यवस्थाएं भी पटरी पर लाने की तैयारी की जा रही है। औरंगाबाद में एक प्रदर्शनकारी की आत्महत्या के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है। बता दें, मराठा समुदाय की मुख्य मांग सरकारी नौकरियों और शिक्षा में समुदाय के लिए आरक्षण है।

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges