Published On : Mon, Sep 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में पकड़ाया बिशप, दाउद इब्राहिम के ‘दाहिने हाथ’ से करीबी संबंध

Advertisement

इस वक्त की बड़ी खबर मध्यप्रदेश के जबलपुर से सामने आ रही है जहां पर बिशप प्रेम चंद्र सिंह उर्फ़ पीसी सिंह को ईओडब्ल्यू ने अभिरक्षा में लेकर नागपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, इनके संबंध अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम के दाहिने हाथ कहे जाने वाले रियाज भाटी से रहे है जो गिरफ्तार हो गया है।

आरोपी से पूछताछ जारी
आपको बताते चलें कि, आरोपित को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लेने हेतु उसके विदेश से वापस आने और हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही थी। इसे लेकर ईओडब्‍ल्‍यू मुख्यालय से सभी सम्बंधित एजेंसी से समन्वय किया जा रहा था।

आरोपित के नई दिल्ली बेंगलुरु होते हुए नागपुर पहुचने पर सीआइएसएफ के सहयोग से आरोपित को नागपुर एयरपोर्ट से अभिरक्षा में लिया गया। बताया जा रहा है कि, इस मामले में ईओडब्‍ल्‍यू की जांच में बिशप के घर से नकद डेढ़ करोड़ रुपये सहित कई संपत्तियों का पता चला था। उसके अंडरवर्ल्‍ड से संबंधों की भी जानकारी सामने आ रही है।

रियाज भाटी से करीबी संबंध
आपको बताते चलें कि, पकड़े गए बिशप प्रेम चंद्र सिंह का संबंध दाउद इब्राहिम का दाहिना हाथ माने जाने वाले रियाज भाटी से रहा। जिसमे बिशप पीसी सिंह ने मिशनरी की मुंबई जिमखाना स्थित जमीन का सौदा रियाज भाटी से तीन करोड़ रुपये में किया था। जहां पर बीते दिन पहले मुंबई में रियाज भाटी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से जमीन की सौदेबाजी के दस्तावेज पुलिस को मिले थे।

Advertisement

पुराने दस्तावेजों की जांच के बाद खुलासा
आपको बताते चलें कि, बिशप ने इस मामले में जबलपुर में भी भू माफियाओं से सांठगांठ कर मिशनरी की कीमती जमीन औने पौने दामों में बेची है। जबलपुर में बेची गई मिशनरी की जमीनों के पुराने दस्तावेजों की जांच कर खुलासा हो सकता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.