Published On : Tue, Oct 31st, 2017

PM बोले- देश की एकता के लिए पटेल ने दिया पूरा जीवन

Advertisement

आज पूरा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश भर में ‘रन ऑफ यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दौड़ के लिए ‘रन ऑफ यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पटेल चौक में बनी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस बीच पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सरदार पटेल को भुलाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल के बारे में आज की युवा पीढ़ी को बहुत कम बताया गया है। अपना पूरा जीवन देश के नाम करने वाले पटेल के नाम को इतिहास से मिटाने की कोशिश की गई। पीएम ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी सरदार साहेब को भूलने के लिए तैयार नहीं है।

यहां पीएम ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को एकता अखंडता की शपथ दिलाई। इससे पहले अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि पटेल ने देश की एकता के लिए अपना जीवन दे दिया। पीएम ने कहा कि सरदार बाबू ने देश को रियासतों में बंटने नहीं दिया। पीएम ने कहा कि सरदार पटेल को इतिहास कभी ओझल नहीं होने देगा।

बता दें कि सरदार पटेल की जयंती के मौके पर आज देश भर में रन ऑफ यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम बोले की देश की एकता अखंडता के लिए जो सरदार पटेल ने जो किया उसे देश के हर व्यक्ति को संजो कर रखना है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.