Published On : Tue, Jul 30th, 2019

महिलाओं की विशेष मांग पर बोखारा फाटा से बर्डी बस सेवा शुरू

Advertisement

महिला व बाल कल्याण समिति सभापति संगीता गिरे ने दिखाई हरी झंडी

नागपुर : मनपा द्वारा शहर व आसपास के नागरिकों को नियमित व सुचारू परिवहन सेवा के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु मनपा परिवहन समिति सक्रिय हैं। इस क्रम में प्रभाग 11 अंतर्गत रजत हाइट,शिवकृष्ण धाम,संत ज्ञानेश्वर सोसाइटी सहित स्थानीय महिलाओं की मांग पर परिवहन समिति सभापति बंटी कुकड़े के निर्देश पर बोखारा फाटा से बर्डी बस सेवा का आज उद्धघाटन किया गया।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रजत हाइट परिसर के समक्ष सम्पन्न हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित मनपा महिला व बाल कल्याण समिति सभापति संगीता गिरे ने आज सुबह विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद बस को हरी झंडी दिखाई।इस अवसर पर विशेष रूप से मनपा परिवहन विभाग के अधिकारी रामराव महातकर,डिम्ट्स के प्रमुख अधिकारी हेमंत कावड़े व डिपो के अधिकारी सागर पाध्ये उपस्थित थे।

Advertisement

उक्त अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह बस अबतक बर्डी से ओमनगर तक आती थी,जिसे विस्तारित कर ओमनगर से कोराडी रोड अंडर ब्रिज,वॉक्स कूलर फैक्ट्री से रजत हाइट तक किया गया। रजत हाइट अंतिम स्टॉप होंगा,यहाँ से बोखारा फाटा से घूमकर ओमनगर होते हुए भीम चौक,इन्दोर चौक,कड़वी चौक,एलआईसी चौक,संविधान चौक होकर बर्डी तक जाएंगी।दिनभर में इस मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 10 फेरियां होंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रजत हाइट की सुनंदा कोलते,रीना कुशवाहा,माधुरी झा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थे।इसके अलावा दीपक गिरे,पंकज कुमार कुशवाहा,राशिद खान,नीलेश नायडू,सुदेश मेश्राम,अरविंद डाखोले,सुरेश पाटिल,राजीव झा,गणेश प्रसाद,मोइज खान,नवीन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra

फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges