Published On : Wed, Mar 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सेमिनरी हिल्स ‘बाधित क्षेत्र’ घोषित

21 दिन अंडे-चिकन बिक्री पर रोक
Advertisement

नागपुर: उपराजधानी नागपुर में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। सेमिनरी हिल्स स्थित प्रादेशिक अंडा सेवन केंद्र (Hatchery) में मुर्गियों के नमूनों में H5N1 (एवियन इन्फ्लुएंजा) विषाणु की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद प्रशासन ने हड़कंप मच गया है और जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभावित इलाके को ‘इनफेक्टेड जोन’ घोषित कर दिया गया है।

इन इलाकों में लगा प्रतिबंध
पशुपालन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

बाधित क्षेत्र (Infected Zone): अंडा सेवन केंद्र, सेमिनरी हिल्स के 1 किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है।निगरानी क्षेत्र (Surveillance Zone): केंद्र से 9 किलोमीटर तक के दायरे को निगरानी क्षेत्र (सर्वेक्षण क्षेत्र) में रखा गया है।

अगले 21 दिनों तक ये गतिविधियां रहेंगी बंद
जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों पर अगले 21 दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं:

Advertisement

मुर्गियों, पक्षियों और अंडों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।
पक्षियों के दाने (पक्षीखाद्य) की बिक्री और परिवहन पर रोक।
मुर्गियों और संबंधित उत्पादों के परिवहन (Transportation) पर पाबंदी।
प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के पक्षी बाजार, प्रदर्शनी या मेलों के आयोजन पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन हुआ सतर्क
पशुपालन विभाग के जिला उपायुक्त डॉ. नितिन फुके ने गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर इन पाबंदियों को सख्ती से लागू करने और दक्षता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी बरतें और प्रभावित क्षेत्रों के निर्देशों का पालन करें।मनपा और पुलिस प्रशासन को भी इस मामले में अलर्ट पर रखा गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.