Published On : Tue, Oct 1st, 2019

सातवां तो नहीं अब बायोमैट्रिक के आधार पर मिलेंगा वेतन

Advertisement

इस नए हथकंडे के खिलाफ न्यायालय जाने की सोच रहे कर्मी

नागपुर : नागपुर मनपा कर्मियों को आजतक सातवां वेतन आयोग की सिफारिश अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग की सलाह पर प्रशासन ने कर्मियों के लिए नया फतवा जारी किया कि अक्टूबर माह से आगे का वेतन बायोमैट्रिक सिस्टम के आधार पर मिलेंगा। इस फतवे से कर्मी सकते में आ गए तो कुछ तोड़ निकालने के लिए न्यायालय में जाने की तैयारी कर रहे।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सातवां वेतन आयोग की सिफारिश अनुसार वेतन प्राप्ति के लिए मनपा कर्मचारी संगठन गली से लेकर मुम्बई तक आंदोलन ,पत्र व्यवहार सह मेल मुलाकात करते करते 9 महीने बिता दिए। पिछले माह एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर मांग दोहराई।इसी बीच कर्मियों के हरकतों से सकपकाए मनपा प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव कोई खलल न पड़े इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग की सिफारिश पर एक फतवा जारी कर अक्टूबर माह से आगे का वेतन बॉयोमैट्रिक पद्धति से निकालने का निर्देश जारी किया।

अर्थात जितनी हाजिरी उतना ही मासिक वेतन दिया जाएगा। यह भी कड़वा सत्य हैं कि मनपा में सैकड़ों कर्मी सहल करने का वेतन उठा रहे। इन्हीं में से कुछ दर्जन विभिन्न प्रकार के संघठनों के नेता या नेताओं के हमखास हैं। कुछ विशेष तो ब्याजखोर कर्मी हैं, जो पिछले आंदोलन में कुछ ज्यादा ही सक्रिय दिखे। आंदोलनकारी नेताओं के करीबी होने से इनका कर्मियों से आर्थिक शोषण तबियत से जारी हैं। ऐसे ब्याजखोर और उनके आका से मनपा को मुक्त करवाने की मांग निष्ठावान कर्मियों ने की है। इन ब्याजखोर कर्मियों का मनपा परिसर के बैंकों में अच्छी खासी पकड़ हैं, अर्थात बैंक कर्मी भी मिले हुए हैं। उ

Advertisement

ल्लेखनीय यह हैं कि मनपा कर्मियों का रोजाना हज़ारी जाँचने का जिम्मा विभाग के प्रमुख को हैं, जब विभाग प्रमुख ही वक़्त पर नहीं आता,इसलिए हजारी जांच नहीं होती। कर्मियों का हजारी मामले में सीधा प्रशासन दखल नहीं दे सकता।

कुछ कर्मियों का कहना हैं कि बॉयोमेट्रिक पद्धति से वेतन मामले में कोई न्यायालय गया तो प्रशासन पशोपेश में पड़ सकता हैं, दरअसल यह हथकंडा सामान्य प्रशासन विभाग का हैं, जब कभी कर्मियों ने आंदोलन किया तो नया नया फतवा जारी कर आंदोलन का खच्चिकरण किया जाता हैं। यह भी उतना ही सत्य हैं कि मनपा प्रशासन कर्मियों से गुणवत्तापूर्ण काम लेने में पूर्णतः असफल रहा इसलिए उक्त फतवे जारी कर खुद की पीठ थपथपा रही।

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges