Published On : Sat, Oct 11th, 2014

वर्धा : दिनदहाड़े दुपहिया वाहन चोरी, चोर गिरफ्तार

Advertisement

accused
वर्धा। 
वर्धा पुलिस ने दिनदहाड़े नेहरू शाला के सामने से चोरी गए हीरो कंपनी के दुपहिया वाहन का पता लगा लिया है. पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दीपक सुदामराव इवनाते को नागपुर स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर वाहन भी बरामद कर लिया है.

हुआ यों कि पहली अक्तूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे वर्धा जिले के सिंदी मेघे निवासी वसंत मारोतराव मडगे (58) अपना दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 32 जेड 9570 नेहरू शाला के सामने खड़ा कर किसी काम से अंदर गए. मगर जब बाहर आए तो गाड़ी नदारद थी. बदहवास वसंतराव सीधे पहुंचे शहर पुलिस स्टेशन और चोरी की शिकायत दर्ज करा दी.

bike theft
पुलिस ने जांच शुरू की तो जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि वर्धा के महादेवपुरा का निवासी दीपक इवनाते बीच-बीच में वर्धा आता रहता है. पता चला कि अभी दस दिन पहले ही वह वर्धा आया था और एक सफेद रंग का दुपहिया वाहन लेकर नागपुर गया था. पुलिस सूचना के मुताबिक नागपुर के तकिया धंतोली स्थित उसकी ससुराल पहुंची और गाड़ी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.