Published On : Fri, Sep 8th, 2017

बाइक सवार पुलिसकर्मी पर नक्सलियों ने किया हमला, गंभीर हालत में जवान नागपुर रेफ़र

Advertisement

Naxlite Attacks on Policeman
गढ़चिरोली/नागपुर:
नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया जिसे इलाज़ के लिए नागपुर रेफ़र किया गया है। घटना कोरची में हुई, प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरची थानांतर्गत आने वाले कोडगुल पुलिस मदत केंद्र में कार्यरत आशीष ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी उनपर हमला हुआ।

नक्सलियों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी आशीष को पहले ग्रामीणों की मदत से कोरची स्थित प्राथमिक अस्पताल केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत नागपुर रेफर किया गया। सेना के हेलीकॉप्टर से आशीष को नागपुर लाने के बाद ऑरेंज सिटी अस्पताल में लाया गया।

रात की ड्यूटी ख़त्म करने के बाद आशीष और उसके सहकर्मी मानित हारामी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर के लिए निकले। मानित को छोड़ने के बाद आशीष अपने घर जा रहे थे तभी बीच जंगल के रास्ते में मौजूद नक्सलियों को उसके पुलिसकर्मी होने का शक हुआ जिसके बाद उन्होंने उस पर अंधाधुंद गोलीबारी कर दी। जख्मी आशीष मड़ावी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.