Published On : Mon, Apr 6th, 2015

अकोला : बाईक पेड से टकराई, 1 की मौत

Advertisement


अकोला
। तेज रफ्तार मोटर साईकिल दौडा रहे 33 वर्षीय युवक का बाईक से नियंत्रण छूटने के कारण बाईक सडक किनारे पेड से जा टकराई, इस हादसे में बाईक चालक की मौत हो गई. जबकि वाहन पर पीछे बैठा एक अन्य सहयोगी गंभीर घायल हुआ है. यह घटना रविवार दोपहर 4:30 बजे के दौरान येवता मार्ग पर गाडगे बाबा सूत गिरणी के सामने घटी. खदान पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलकापूर निवासी 22 वर्षीय शेख मोहसीन शेख हसीमोद्दीन अपनी बाईक क्रमांक एमएच-30 एएल-637 से ग्राम येवता से मलकापूर की ओर आ रहा था उसके साथ  शेषराव सुखदेव गोपनारायण नामक अन्य युवक भी सवार था. येवता मार्ग पर गाडगेबाबा सूत गिरणी के सामने मोहसीन की बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे सडक किनारे खडे पेड से तेज गति बाइक चकनाचूर  हुई साथ ही सामने वाहन चला रहे शेख मोहसीन की पेड से टकराने के कारण मौत हो गई. जबकि शेषराव गंभीर घालय हुआ. उसे इलाज के लिए सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर इतनी भीषण  थी कि इस हादसे में बाइक बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही खदान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हो सर्वोपचार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस इस मामले की  जांच कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.