Published On : Fri, Jan 9th, 2015

खामगांव : पेड़ से जा भिड़ी दुपहिया, 1 मृत

Advertisement


खामगांव (बुलढाणा)।
तेजरफ्तार दुपहिया पेड़ से जा भिड़ी. इसमें दुपहिया सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. यह घटना आज दोपहर नांदुरा महामार्ग पर आमसरी फाटा के समीप घटी. कैलास चंपकलाल मालपाणी (40) मलकापुर निवासी मृतक है.

अधिक जानकारी के अनुसार कैलास अपनी दुपहिया से मलकापुर जा रहा था. इसी दौरान नांदुरा महामार्ग पर आमसरी फाटा के समीप वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में दुपहिया पेड़ से जा भिड़ी. इसमें कैलास मालपाणी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. खबर लिखे जाने तक पुलिस की कर्रवाई शुरू थी.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.