Published On : Sat, Feb 14th, 2015

सावली : पेड़ से जा भिड़ी दुपहिया, 2 की मौत, 1 जख्मी

Advertisement


सावली (चंद्रपुर)।
शादी के लिए जा रही तेजरफ्तार दुपहिया पेड़ से जा भिड़ी. इस घटना में 2 की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक गंभीर जख्मी हो गया. यह घटना शुक्रवार को सुबह 11 बजे गेवरा परिसर में हुई. बंडू तुलसीराम बावने (30), प्रकाश तुकदुदास शेंडे (24) मृतक है. तथा शब्बीर फरीद शेख (30) जख्मी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चकपिरंजी निवासी बंडू, प्रकाश, शब्बीर अपनी दुपहिया क्र. एम.एच.34/1181 से तेजरफ्तार से शादी के लिए हलदा गांव जा रहे थे. इसी दौरान गेवरा परिसर में दुपहिया से चालक का नियंत्रण छूटा और दुपहिया पेड़ पर जा भिड़ी. इस घटना में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बंडू, शब्बीर गंभीर जख्मी हो गए. दोनों को में ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उपचार के दौरान बंडू की मौत गई. शब्बीर का उपचार शुरू है. इस घटना से  शादी में आये बारातियों में हड़कम्प मचा है.

Representational Pic

Representational Pic

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.