सावली (चंद्रपुर)। शादी के लिए जा रही तेजरफ्तार दुपहिया पेड़ से जा भिड़ी. इस घटना में 2 की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक गंभीर जख्मी हो गया. यह घटना शुक्रवार को सुबह 11 बजे गेवरा परिसर में हुई. बंडू तुलसीराम बावने (30), प्रकाश तुकदुदास शेंडे (24) मृतक है. तथा शब्बीर फरीद शेख (30) जख्मी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकपिरंजी निवासी बंडू, प्रकाश, शब्बीर अपनी दुपहिया क्र. एम.एच.34/1181 से तेजरफ्तार से शादी के लिए हलदा गांव जा रहे थे. इसी दौरान गेवरा परिसर में दुपहिया से चालक का नियंत्रण छूटा और दुपहिया पेड़ पर जा भिड़ी. इस घटना में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बंडू, शब्बीर गंभीर जख्मी हो गए. दोनों को में ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उपचार के दौरान बंडू की मौत गई. शब्बीर का उपचार शुरू है. इस घटना से शादी में आये बारातियों में हड़कम्प मचा है.

Representational Pic
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra







