परतवाडा (अमरावती)। कोठारा से पांढरी की ओर जाती बाईक अचानक बबूल के पेड़ से टकरा जाने से जहां बाईक चालक की मौत हो गई वहीं पिछली सीट पर बैठे उसके दो मित्रों में से गंभीर रुप से घायल हुआ जबकि अन्य एक का पता नहीं चल पा रहा है. यह घटना शुक्रवार की रात 9 बजे कोठारा-पांढरी मार्ग पर घटी.
हेडलाइट की चकाचौंध से टक्कर
जानकारी के अनुसार विजय डोमा बारस्कर (25,कोठारा), अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर पांढरी जा रहा था. इसके साथ बाइक पर मेघराज श्याम वाघमारे( 25, वडाली, म.प्र.) भी सवार थे. रास्ते में विपरित दिशा से आती बाइक का प्रकाश विजय की आंखों में पडने से उसका गाडी से नियंत्रण छूट गया जिससे गाडी पास ही में लगे एक बबूल के पेड से टक रा गई. जिसमें विजय और मेघराज बुरी तरह घायल हो गए जबकि गोविंद नामक तिसरे मित्र का पता नहीं चल पा रहा है. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय विजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि मेघराज पर सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने घटना स्खल पर पहुंचकर पंचनामा किया है. पुलिस गोविंद की तलाश कर रही है.

Representational Pic
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra
स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews
बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha
पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews







