Published On : Wed, Aug 2nd, 2017

बिहार के IGIMS का कर्मचारियों से सवाल – कितनी पत्नियां हैं, वर्जिन हैं या नहीं?

Advertisement


पटना: बिहार के इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने अपने कर्मचारियों से उनकी वर्जिनिटी और निजी जीवन से जुड़े कई अटपटे सवाल पूछे गए हैं। दरअसल, पटना के आईजीआईएमएस कॉलेज में अपने कर्मचारियों के मैरिटियल डिक्लेरेशन फॉर्म में पूछा गया कि क्या आप वर्जिन हैं?

इसके साथ ही डिक्लेरेशन फॉर्म यह सवाल भी पूछा गया कि अगर आप विवाहित है तो आपकी कितनी पत्नियां है। इस फॉर्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कई कर्मचारियों ने ऐसी जानकारियां मांगने को गलत माना है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.