Published On : Fri, Sep 25th, 2020

Bihar Election: 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान

Advertisement

नागपुर– बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि कोविड काल में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहला चरण का चुनाव 28 अक्टूबर 2020 को होगा, दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को कराया जाएगा.

चुनाव आयोग के अनुसारविधान सभा चुनावों के नतीजों का ऐलान 10 नवंबर 2020 को किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां पहले चरण में जहां 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

महत्वपूर्ण तिथियां
पहला चरण: 28 अक्टूबर 2020- 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 03 नवंबर 2020- 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान
तीसरा चरण: 07 नवंबर 2020- 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान
चुनाव के नतीजे- 10 नवंबर 2020

बिहार के कई दलों ने चिंता जताई थी कि कोरोना काल में चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाया जाए. मुख्य आय़ुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. चुनाव कार्यक्रम बनाते वक्त का इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना काल में देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का यह पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है. बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव में हमने एक पोलिंग बूथ पर वोटरों की संख्या 1500 को घटाकर 1000 करने का फैसला किया है. चुनाव आयुक्त के अनुसार मौजूदा हालात को देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है. नक्सल प्रभावित इलाकों को छोड़ दिया जाए तो बाकि के इलाकों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.