Published On : Tue, Aug 7th, 2018

VIDEO: अब इस खास लुक की वजह से चर्चा में आईं हिना खान

Advertisement

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 11’ से निकलने के बाद से ही हिना खान हर कुछ दिनों के बाद खबरों की सुर्खियां बन रही हैं. इस बार हिना अपने लेटेस्ट फोटोशूट के टीजर वीडियो के लिए चर्चा में हैं. हिना ने यह फोटो शूट एक वेडिंग मैगजीन के लिए कराया हैं. इसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को हिना ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. अब हिना ने इस फोटोशूट का वीडियो टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

बात करें वीडियो की तो हिना खान इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में अपने लिबास और अंदाज से बिल्कुल रॉयल लेडी लग रही हैं. बता दें कि इस वीडियो की शूटिंग इंग्लैंड की राजधानी लंदन में हुई है.

हिना खान की प्रोफेशनल करियर की बात करें तो जल्द ही वह एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ का दूसरा पार्ट ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में निगेटिव किरदार कमोलिका के रोल में नजर आएंगी. पहले सीजन में कमोलिका का रोल उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था. सीरियल के लीड किरदार प्रेरणा के रोल के लिए एक्‍ट्रेस एरिका फर्नांडीस को फाइनल कर लिया गया है.

वहीं पिछले दिनों में हिना की म्यूजिक वीडियो रिलीज हुई थी, जिसमें हिना ग्लैमरस अवतार में जमकर ठुमके लगाते हुए दिखीं थीं. इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल ‘भसूड़ी’ है. इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने के कुछ दिन बाद हिना एकबार फिर से चर्चा में थी, जब उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए किसी न्यूज चैनल ने खबर चलाई थी कि हिना ने किसी इवेंट के लिए 12 लाख की ज्वैलरी ली थी, जिसे उन्हें वापस करना था लेकिन हिना ने ऐसा नहीं किया.

इसके बाद हिना को कानूनी नोटिस भी भेजा जा चुका है. हिना ने इस आरोप पर सफाई अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिख कर दी थी. हिना का मानना था कि उन पर लगा यह आरोप झूठा था, जिसके लिए उन्होंने ज्वैलरी ब्रांड को लीगल नोटिस भी भेजा था. इस लीगल नोटिस की कॉपी हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी.

Credit : Zee News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.