Published On : Tue, Sep 18th, 2018

Bigg Boss 12: दूसरे ही दिन घर छोड़कर निकले श्रीसंत, वजह सबको हैरान करने वाली

Advertisement

नई दिल्‍ली: ‘बिग बॉस’ सीजन के शुरुआत से ही दर्शकों को यह तो उम्‍मीद होती है कि घर में काफी हंगामा और दिलचस्‍प चीजें देखने को मिलेंगी. लेकिन बिग बॉस के इस सीजन में सोमवार को घरवालों को बिग बॉस ने पहला टास्‍क दिया और यह पहला ही टास्‍क मंगलवार को रद्द भी होने वाला है. क्रिकेट के फील्‍ड से लेकर डांस के रिएलिटी शो का हिस्‍सा बन चुके पूर्व क्रिकेटर श्रीसांत इस टास्‍क में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं कि नाराज हो बिग बॉस अपना पहला टास्‍क खुद ही रद्द कर देते हैं. इसका खामियाजा पूरे घर को भुगतना पड़ेगा.

घर में चल रहा टास्‍क जोड़‍यिों और सिंगल आए सेलीब्रिटीज के बीच है, जिन्‍हें एक-दूसरे को कमजोर साबित करना है. इस टास्‍क में श्रीसांत ने शिवाशीश मिश्रा और सौरभ पटेल को चैलेंज किया, लेकिन जब टास्‍क शुरू हुआ तो श्रीसांत ने कहा कि उन्‍हें खुद से कमजोर कहने का उनके पास एक भी कारण नहीं हैं. घरवालें उन्‍हें समझाते रहे, लेकिन श्रीसांत ने कोई भी कारण नहीं बोला और पूरा टास्‍क ही रद्दे हो गया.

वहीं दूसरी तरफ टास्‍क खराब होने पर पूरा घर श्रीसांत को समझाता दिखा और इस बीच सोमी खान से श्रीसांत की बहस हो गई. इस पूरे मामले में घरवाले समझाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन यह झगड़ा इतना बढ़ा कि श्रीसांत ने माइक ही उतार दिया और घर से बाहर जाने के लिए बिग बॉस से बोलते हुए नजर आए. आप भी देखें आज के एपिसोड की झलक.

बिग बॉस के घर में दूसरे ही दिन जबरदस्‍त हंगामा शुरू हो गया है. अब देखना है कि आखिर श्रीसांत को बिग बॉस कैसे हैंडल करते हैं.

Credit: Zee News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.