Published On : Mon, Dec 3rd, 2018

सोमवार को हुए हॉकी मैच में इरा इंटरनेशनल, स्वामीनारायण स्कुल और भवंस आष्टी की बड़ी जीत

Advertisement

वीएचए-भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में खेले गए तीन मैच

नागपुर: सोमवार को वीएचए ग्राउंड में चल रहे वीएचए-भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में तीन मैच खेले गए. जिसमें गर्ल्स का पहला मैच इरा इंटरनेशनल स्कुल और भवंस आष्टी स्कूल के बीच खेला गया. जिसमें इरा इंटरनेशनल स्कुल ने 8-0 से शानदार बड़ी जीत दर्ज की.

इसमें प्रेरणा बोडखे ने 6 गोल किए और अनुष्का और शरवरी कुंभारे ने एक एक गोल किया. यह मैच लड़कियों के बीच खेला गया. दूसरा मैच स्वामीनारायण स्कुल और जगत पब्लिक स्कुल के लड़कों के बीच खेला गया.

इस मैच में भी स्वामीनारायण स्कुल ने 8-0 से जगत पब्लिक स्कुल को हराया. इस मैच में साहिल खोडके ने 5 गोल किए, आकाश बरबटे ने 2 गोल किए और हिमांशु चेबलानी ने भी एक गोल किया.

Advertisement

तीसरा मैच भवंस आष्टी और सेंट माइकल स्कुल के बीच खेला गया. जिसमे भवंस आष्टी ने 5-0 से जीत हासिल की. इसमें सर्वेष तुतलकर ने 2, कुलवीर रेड्डी ने 1, आर्यन सिंह ने 1 और निनाद भुसारी ने एक गोल किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.