Published On : Mon, Dec 3rd, 2018

वीडिओ – झुंड की शूटिंग के लिए नागपुर पहुँचे अमिताभ बच्चन

Advertisement

नागपुर – फिल्म झुंड की शूटिंग के लिए महानायक अमिताभ बच्चन सोमवार सुबह नागपुर पहुँचे। चार्टर प्लेन से नागपुर पहुँचने के बाद अमिताभ सीधे रेडिसन ब्लू होटल गए। ग़ौरतलब हो कि नागराज मंजुले के निर्देशन में बन रही फिल्म झुंड की शूटिंग शहर में शुरू है। अमिताभ बच्चन के हिस्से से सीन को शूट करने के लिए मोहन नगर स्थित सेंट जॉन स्कुल में सेट लगाया गया है।

बीते दिनों फिल्म की यूनिट ने मोमिनपुरा स्थित डोंबी नगर बस्ती में शूटिंग की। शहर के कई भागो में शूटिंग चल रही है। सोमवार से अमिताभ बच्चन के हिस्से ही शूटिंग भी शुरू हो जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिताभ अपने शूटिंग शेड्यूल के दिन विशेष विमान से नागपुर आयेगे और काम निपटाकर मुंबई वापस लौट जायेगे। फिल्म से जुड़े पुराने विवादों को देखते हुए निर्देशक मंजुले जानकारी को सार्वजनिक करने से बचते दिखाई दे रहे है। यह पहला मौका है जब नागपुर में अमिताभ बच्चन जैसा कलाकार शूटिंग कर रहा हो। सोमवार सुबह अमिताभ एयरपोर्ट पर पहुँचे और गुपचुप तरीके से होटल के लिए रवाना हो गए।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अमिताभ बच्चन सेट में करेंगे शूटिंग

फिल्म का अधिकतर भाग भले ही रियल लोकेशन में फिल्माया जा रहा हो लेकिन अमिताभ बच्चन सेट में ही शूटिंग करेंगे। शहर के मध्य में स्थित एक स्कुल के मैदान में सेट लगाया गया है जहाँ अमिताभ बच्चन अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने अपने शूटिंग शेड्यूल के लिए पुलिस से सुरक्षा की माँग भी है।

Advertisement

फिल्म ऐसे कोच की कहानी जिसने झोपड़पट्टी के बच्चों की जिंदगी को बदला

झुंड फिल्म की कहानी नागपुर के एक एक शख्श विजय बारसे पर आधारित है। पूर्व नगरसेवक और हिस्लॉप कॉलेज में शारीरिक शिक्षक रहे बारसे ने नागपुर में झोपड़पट्टी के लड़कों में फुटबॉल खेल के प्रति जोश और जज़्बा पैदा किया। उन्होंने कई बच्चो को ट्रेनिंग देकर उन्हें खिलाडी के रूप में तैयार किया। आज बारसे द्वारा ट्रेन किये गए खिलाडी राष्ट्रीय राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। बारसे ने शहर की विभिन्न झोपड़पट्टियों की टीमें बनाकर उनकी प्रतियोगिता का आयोजन बीते कई वर्षो से करते आ रहे है।

Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges