नागपुर: मानकापुर थाना अंतर्गत कॉर्पोरेट जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ एक एनजीओ संस्था की आड़ में कथित तौर पर शोषण, धमकी और दबाव का पूरा जाल बिछाया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रियाज़ काज़ी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
नागपुर के मानकापुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक संस्था से जुड़ी चार युवतियाँ सामने आईं और उन्होंने बेहद गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि संस्था में काम करने वाली इन युवतियों को न सिर्फ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि उन पर जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव भी बनाया गया।
पीड़िताओं का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकियाँ दी गईं। इतना ही नहीं, उनके परिवारों को भी निशाना बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मानकापुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया—और शनिवार रात ही आरोपी रियाज़ काज़ी को हिरासत में ले लिया गया। रविवार को अदालत में पेशी के बाद उसे 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें IPC और आईटी एक्ट की धाराएँ शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब इस पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। फिलहाल, संस्था को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है और पीड़िताओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। नागपुर का यह मामला अब तूल पकड़ चुका है
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





