Published On : Wed, Apr 29th, 2020

लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत- घर लौटने की सरकार ने दी इजाजत

Advertisement

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में अलग-अलग जगहों पर फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों और छात्रों को निकाले जाने की छूट दे दी है। लॉकडाउन पर सरकार का यह बड़ा फैसला है। लॉकडाउन में देश के अलग-अलग जगहों पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और छात्र फंसे हुए हैं।

कई जगहों पर पर्यटक भी लॉकडाउन की पाबंदी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार का यह कदम उन्हें काफी राहत देने वाला है। राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बिहार सहित अन्य राज्यों के छात्र फंसे हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.