Published On : Mon, Mar 18th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

होली पर शराब के शौकीनों को बड़ा तोहफा , रात 12:00 बजे तक खुली रहेंगी शराब दुकानें

होली /रंगपंचमी 24 मार्च को दुकानें बंद होने का टाइम बढ़ा , निर्धारित समय से डेढ़ घंटे अधिक समय तक दुकानें खुला रखने पर सरकार को भी मिलेगा आर्थिक लाभ
Advertisement

नागपुर/ गोंदिया। शराब के शौकीनों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है , महाराष्ट्र शासन के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि होली / रंगपंचमी के रात में शराब की दुकानें डेढ़ घंटा ज्यादा खुलेंगी।
दरअसल अभी तक यह शराब दुकानें रात 10:30 बजे तक ही खुलती हैं लेकिन 24 मार्च 2024 को शासन की ओर से रात 12:00 बजे तक दुकानों को खोले रखने का आदेश जारी किया गया है।

आबकारी विभाग आयुक्त की ओर से इस संबंध में लेटर सभी जिलाधिकारी , सभी अधीक्षक ( राज्य उत्पादन शुल्क ) और लाइसेंस प्राधिकारियों को भेजा गया है।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आदेश में होली / रंगपंचमी के विशेष पर्व को देखकर रविवार 24 मार्च होली की रात FL-2 ( वाइन शॉप ) , FLBR -2 ( बीयर शॉपी – केवल पार्सल सुविधा ) तथा FLW-2 ( सिर्फ बोतल बंद वाइन बिक्री ) इन नगर निगम क्षेत्र के लिए सील बंद शराब बिक्री लाइसेंस का समय रात 10:30 से बढ़कर 12:00 बजे तक करने की मंजूरी दी गई है।

Advertisement

हालांकि प्रस्तुत प्रस्ताव के क्रम में सूचित किया गया है कि जिन जिलों में कलेक्टर द्वारा लॉ ऐंड ऑर्डर ( कानून व्यवस्था ) की स्थिति को देखते हुए आदेश जारी किया जाएगा वहां दुकानें अपने निश्चित समय तक ही खुलेंगी।

बता दें कि 2024 चुनावी साल होने के कारण अनुज्ञापियों ( लाइसेंस धारकों ) की ओर से गत 12 मार्च को पत्र प्रेषित कर मांग रखी गई थी जिसमें सुझाव दिया गया जिसे माना जा रहा है।

जानकारों का कहना है कि ऐसे में शराब दुकानों को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे अधिक खुला रखने से सरकार को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.