Published On : Tue, Aug 21st, 2018

एमटी सेक्शन में शिफ्ट होगा सीपी आफिस

Advertisement

नागपुर: वैसे तो बीते वर्ष ही पुलिस कमिश्नर आफिस की नई इमारत को मंजूरी मिल गई थी. मार्च में सीएम देवेंद्र फडण‍वीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई बिल्डिंग का भूमिपूजन भी कर दिया, लेकिन अब तक नए पुलिस भवन की इमारत का काम शुरू नहीं हुआ था. पुरानी इमारत को गिराए बगैर नई इमारत का काम शुरू नहीं हो सकता था.

इसके लिए सीपी आफिस को शिफ्ट करना जरूरी है, लेकिन कोई जगह तय नहीं होने के कारण अब तक काम शुरू नहीं हुआ था. पूर्व सीपी वेंकटेशम ने ओल्ड फायर सर्विस कालेज में कार्यालय शिफ्ट करने का मन बना लिया था और बाहर सीपी आफिस का बोर्ड भी लग गया था. लेकिन नए पुलिस कमिश्नर भूषणकुमार उपाध्याय ने इमारत का जायजा लिया. उन्हें फायर कालेज से बेहतर विकल्प पुलिस विभाग का एमटी सेक्शन लगा.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फायर कालेज में कार्यालय शिफ्ट करने में जितना पैसा खर्च होगा, उतना ही खर्च एमटी सेक्शन में भी लगेगा, लेकिन एमटी सेक्शन पुलिस विभाग का हिस्सा है. वहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने से भविष्य में पुलिस विभाग को ही इसका लाभ मिलेगा, जबकि फायर सर्विस कालेज को बाद में खाली करना पड़ता था. इसीलिए सीपी उपाध्याय ने अपना कार्यालय एमटी सेक्शन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया.

डीजी हाउसिंग बिपिन बिहारी ने वहां कार्यालय शिफ्ट करने और काम शुरू करने की अनुमति भी दे दी है. संबंधित विभाग के इंजीनियर को भी इसकी जानकारी दी गई है. आने वाले 2 दिनों में कार्यालय का काम शुरू हो जाएगा. फिर भी कार्यालय शिफ्ट करने में 4 से 5 महीने लग सकते हैं, इसीलिए पुलिस भवन का काम भी उसके बाद ही शुरू होगा.

Advertisement

बता दें कि 98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया पुलिस भवन आधुनिक होगा. 7 मंजिला इमारत में डीसीपी के कार्यालय भी होंगे. लंबे समय से झोपड़े जैसी जगह में चल रहा नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी आनेवाले समय में यहीं होगा.

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges