Published On : Sat, Jul 28th, 2018

डॉ. भूषण उपाध्याय को फिर मिल सकती है पुलिस महकमे की कमान

Advertisement

नागपुर: संकेत मिल रहे हैं कि नागपुर पुलिस विभाग का बेड़ा एक बार फिर डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय की कमान में आ सकता है. वर्तमान के पुलिस आयुक्त डॉ. वी.के. व्यंकटेशम को पुणे के पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिल सकती है. इस संबंध में औपचारिक आदेश किसी भी समय जारी होने की सूचना है. इस संबंध में उच्च पदस्थ सूत्रों से ये बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है.

डॉ. उपाध्याय 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने पंढरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक, उस्मानाबाद और अकोला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लातूर के पुलिस अधीक्षक, जलगांव, नागपुर ग्रामीण, नागपुर यातायात विभाग पुलिस उपायुक्त, जेल डीआईजी, नागपुर अपराध शाखा पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त, सोलापुर के पुलिस अधीक्षक, मुंबई में गृहमंत्रालय में प्रधान सचिव कार्यालय के डीसीपी कार्यालय के साथ जेल के एडीजी जैसे अहम पदों को सम्हाला है.

डॉ. उपाध्याय कई पुरस्कारो ंसे सम्मानित भी हैं. इसमें पुलिस मेडल, राष्ट्रपति पदक, विशेष सेवा पदक, खडतर सेवा पदक और डीसीपी इंसिग्निया का पदक भी शामिल है. यही नहीं डॉ. उपाध्याय साहित्य में विशेष रुचि रखते हैं. उनकी पुलिस अधिकारी के अलावा साहित्य जगत में भी विशेष स्थान हासिल है. उन्होंने अब तक तीन किताबें लिखी हैं जिसमें माइंड मैनेजमेंट, दी ग्रेट माइंड मैनेजर्स ऑफ वर्ल्ड, महाभाष्य और ध्वनि विचार शामिल हैं. साहितय क्षेत्र में उन्हें महाराष्ट्र उर्दू अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा वे संस्कृत में आचार्य की पदवी भी प्राप्त की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.