काटाेल: काटोल नागपूर मार्ग पर लिंगा ग्राम में तहसिल की पहली किसानों की झिरो माइल फार्मार प्रोड्यूसर कंपनी का भूमिपूजन पंचायत समिति सभापति संदीप सरोदे के हाथों संपन्न हुआ. प्रकल्प अधिकारी श्री मेश्राम प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थिति थे. कंपनी के संचालन मंडल अध्यक्ष विनायक पोहरकर, उपाध्यक्ष रजनीकांत पटेल, सचिव वैशाली प्रमोद निर्वाण, संयुक्त सचिव सुनील नाखले, सदस्य आशीष सरोदे, वैभव राऊत, अविनाश राऊत, आकाश महंत का समावेश था. कार्यक्रम में मौजूद कृषि मंडल अधिकारी इंगोले, श्री डावरे, कृषि सहायक मानकर, सरपंच व ग्रामवासी, सभी कंपनी भागीदार उपस्थिति थे.
उसी तरह भारतीय जनता पार्टी किसान आघाडी तालुका अध्यक्ष प्रमोद निर्वाण कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कंपनी में किसानों का माल क्लीनिंग, ग्रेडिंग करके सीधा ग्राहकों को बेचा जाएगा. इसका फायदा सभी सदस्य किसानों को होगा जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





