Published On : Wed, Sep 24th, 2014

कुरखेड़ा : भैसारे तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष, हाशमी सचिव निर्वाचित

Advertisement


Kurkheda patrlaar sangh
कुरखेड़ा (गडचिरोली)। 
विजय भैसारे कुरखेड़ा तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष और नसीर हाशमी सचिव चुने गए हैं. दोनों का चयन निर्विरोध हुआ है.

स्थानीय राजीव भवन में तालुका पत्रकार संघ की बैठक अध्यक्ष राम लांजेवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में एक वर्ष के लिए तालुका पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया. भैसारे और हाशमी के अलावा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सहारे, उपाध्यक्ष बंडूभाऊ लांजेवार, सहसचिव गीतेशकुमार जांभुले और संगठक गिरीधर जनबंधु चुने गए.
बैठक में तालुका के सभी प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण पत्रकार, संवाददाता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.